google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री आज सागर में, देंगे करोड़ों की सौगात........पढ़ें पूरी खबर

Aug 12, 2023
2 min read

































मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सागर दौरा कई मायने में बहुत महत्वपूर्ण है। आज शनिवार 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब ढाई बजे सागर पहुंच रहे हैं। दोपहर एक बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खजुराहो विमानतल पहुंचे हैं। इसके बाद से सागर के लिए रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास के भव्य मंदिर, स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेशभर में निकाली गईं पांचों समरसता यात्राएं सागर पहुंच चुकी हैं। आज दोपहर सागर के बड़तूमा में प्रदेश के 45 जिलों से हर गांव से मिट्टी और 313 विकासखंडों से एक-एक नदियों का जल लेकर बड़तूमा पहुंची यात्राओं का समापन होगा। प्रधानमंत्री यहां से पौने तीन बजे सागर के ढाना के लिए रवाना होंगे।


सागर के ढाना में प्रधानमंत्री कोटा-बीना रेल लाइन दोहरी करण के कार्य का लोकार्पण करने के साथ बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार 12 अगस्त को बीना रिफाइनरी के 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल विस्तारीकरण की भी आधारशिला रखने वाले थे, लेकिन यह कार्यक्रम अब बाद में होगा। 12 एकड़ में संत रविदास का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर के साथ संग्रहालय, पुस्तकालय, संगत सभा सहित अनेक संरचनाएं होंगी।


मोदी साधेंगे अनुसूचित जाति के 15 प्रतिशत वोट

प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस दोनों हर वर्ग को साधने में जुट गए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सागर में कई विकास योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के साथ ही बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर का शिलान्यास करेंगे। इसे आदिवासियों के बाद अनुसूचित जाति वर्ग को साधने की रणनीति माना जा रहा है। प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के 15 प्रतिशत मतदाता हैं। प्रदेश की 230 सीटों में से 35 सीटें इसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 15 से 20 सीटें ऐसी हैं, जिन पर अनुसूचित जाति वर्ग हार जीत तय करता है।


यही वजह है कि अब भाजपा की नजर आदिवासी वर्ग के बाद अनुसूचित जाति वर्ग पर है। वहीं, बुंदेलखंड में कुल 26 सीटें है। इनमें से छह सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसमें से पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा है।


बुंदेलखंड समेत आसपास की सीटों पर फोकस

जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री सागर में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे बुंदेलखंड के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा। इससे भाजपा का फोकस बुंदेलखंड की 26 सीटों के साथ ही उससे लगी आसपास की सीटों पर भी है। पार्टी का मानना है कि पीएम की सभा से उसे आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा होगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html