google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री ने मप्र की जनता के नाम पत्र, लिखा.....

Oct 20, 2023
3 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता के लिए एक पत्र भेजा है। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी। पत्र में पीएम मोदी ने लिखा मैं जब भी मध्यप्रदेश आता हूं, आपके मन में मेरे प्रति इतना प्रेम और स्नेह देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। आज मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। वहीं 21 अक्टूबर पीएम मोदी ग्वालियर दौरे पर आ रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र में लिखा मेरे प्यारे मध्य प्रदेश वासियों, मां नर्मदा की इस पावन धरा को मेरा प्रणाम। मैं जब भी मध्य प्रदेश आता हूँ, आपके मन में मेरे प्रति इतना प्रेम और स्नेह देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है। आज मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है। पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बना है। पीएम मोदी ने लिखा, कौन भूल सकता है 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को, जहां बिजली पानी सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है उसके चलते मध्य प्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश में हुए 5 लाख किमी से अधिक सडक़ों के निर्माण, 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देख कर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है।


पीएम मोदी ने लिखा ये 20 वर्ष न सिर्फ मध्य प्रदेश के विकास के रहे है बल्कि ये आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं। आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण, महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है। भाजपा सरकार ने अपने गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई है, जिनके चलते आज मध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आएं हैं। महिला कल्याण के प्रति समर्पण भाव रखते हुए हमने लाड़ली बहनों और लाडली लक्ष्मियों की उन्नति के लिए निरंतर काम किया है। आज मध्य प्रदेश के किसानों, दलितों, आदिवासियों एवं युवाओं का वर्तमान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते बेहतर हुआ है और उनके सामने एक उन्नत भविष्य राह देख रहा है।


वर्ष 2014 से पहले, केंद्र की कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास में अनेक कठिनाइयां आती थी। आज पूरा देश साक्षी है कि 2014 के बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश कि भीतर एक नयी क्षमता का विस्तार हुआ और हमने मिलकर जहाँ मध्य प्रदेश को एक उज्ज्वल भविष्य दिया है वहीं अपने गौरवशाली इतिहास को भी सहेजा है। यह आपके और डबल इंजन सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश भारत के टॉप 3 अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने लिखा मेरा सदा से मध्य प्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है जिसके चलते आपने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी, मुझे पूरा विश्वास है कि उसी तरह आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सीधा समर्थन पहुंचाएंगे एवं भाजपा पर अपने अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे। आपके सुखद भविष्य की कामना के साथ आपका अपना।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html