google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

"मन की बात" का प्रसारण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...पढ़े क्या क्या तैयारी है छ.ग. के नेताओं की,

Jul 30, 2023
2 min read

























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार, 30 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेश मूणत ने बताया कि भाजपा संगठन निरंतर तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम आयोजित करता है। इस बात भी रायपुर पश्चिम विधानसभा के 256 बूथों में मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।


राजेश मूणत ने बताया कि 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा जिसे इसे आकाशवाणी, दूरदर्शन समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी बूथों पर सुना जाना है। इसके लिए जिला पदाधिकारीयों को प्रत्येक मण्डल ,बूथ को जिम्मेदारी दी गयी है। उन्होंने जानकारी दी कि वह श्री अयप्पा स्वामी मंदिर सन्यासी पारा खमतराई, बूथ क्रमांक 109, गुढ़ियारी मंडल में कार्यकर्ताओ को आम जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।


मूणत ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चारो मंडल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल, तात्यापारा मंडल, रामसागरपारा मंडल और गुढ़ियारी मंडल के सभी बूथों पर मन की बात के 103 वें एपिसोड को सुनने के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए बूथ अध्यक्षों, मन की बात प्रभारी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे,ताकि प्रधानमंत्री मोदी जी के विचार जन- जन तक पहुचाये जा सकें। मूणत ने आगे बताया कि हर बूथ में मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए आम नागरिको और समाज में विशिष्ठ स्थान रखने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के उपरांत हर बूथ में पधारे मुख्य अतिथि का शाल, श्री फल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान भी किया जायेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html