google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की IPTO परिसर में हवन-पूजन...

Jul 26, 2023
1 min read











प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित इंटरनेशनल ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) कॉम्प्लेक्स में हवन-पूजन किया है। इसके बाद पीएम मोदी ने IPTO कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से मिले और शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के साथ ग्रुप फोटो भी शूट कराया है।

इसका इनॉगरेशन आज शाम 6 बजे होगा। कॉम्प्लेक्स जी20 नेताओं की बैठकों की मेजबानी करेगा। इस कन्वेंशन सेंटर में 9 से 10 सितंबर तक 18वीं G-20 बैठक होगी। इस इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) कॉम्प्लेक्स का रीडेवलपमेंट 2,700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।

जाने आईटीपीओ कॉम्प्लेक्स के बारे में:-

लगभग 123 एकड़ में फैला यह परिसर कई बड़े आयोजनों की मेजबानी कर चुका हैं। आयोजनों के लिए उपलब्ध कवर किए गए स्थान के संदर्भ में, पुनर्विकसित और आधुनिक IECC कॉम्प्लेक्स दुनिया के शीर्ष 10 प्रदर्शनी और सम्मेलन परिसरों में अपना स्थान पाता है, जो जर्मनी में हनोवर प्रदर्शनी केंद्र, शंघाई में राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर (NECC) जैसे विशाल नामों को टक्कर देता है।

जानिए कितने लोगो के लिए है ये सिट:-

इसमें 7,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है और यह सिडनी के ओपेरा हाउस से भी बड़ा है जहां 5,500 लोग बैठ पाते हैं। इस इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) कॉम्प्लेक्स का रीडेवलपमेंट 2,700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। ITPO कॉम्प्लेक्स दुनिया के टॉप 10 कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में शामिल हो गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html