प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दी ये भविष्यवाणी - विधानसभा चुनाव....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर एक ‘भविष्यवाणी’ की है। पीएम मोदी ने इसके सही साबित होने का भरोसा जताते हुए कहा कि राजस्थान में फिर कभी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी। पीएम ने कहा, ‘राजस्थान के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है- गहलोत जी, कोनी मिले वोट जी।’
पीएम मोदी ने बुधवार को राजस्थान के डूंगरपुर में जनसभा को संबोधित किया। सागवाड़ा में आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर कई आरोप लगाए। पीएम मोदी ने लगे हाथ गहलोत पर भविष्यवाणी भी कर डाली। उन्होंने कहा, ‘आज मैं एक भविष्यवाणी करना चाहता हूं कि इस बार तो नहीं अब राजस्थान में कभी भी नहीं अशोक गहलोत की सरकार बनेगी। ये मावजी महाराज के धरती से बोले गए शब्द कभी गलत नहीं होते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments