प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के चांद पर पहुंचने की दी बधाई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवां देश बनने पर अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा और जापानी अंतरिक्ष एजेंसी को शनिवार को बधाई दी तथा कहा कि भारत उनके साथ अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में सहयोग करने का इच्छुक है।
किशिदा ने जापानी अंतरिक्ष यान के चंद्रमा की सतह पर उतरने की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए दी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘ प्रधानमंत्री किशिदा और जेएएक्सए (जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी) के हर सदस्य को चंद्रमा पर जापान की पहली ‘साफ्ट लैंडिंग’ की बधाई। भारत इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) और जेएएक्सए के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग का इच्छुक है।’’
जापान चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। स्थानीय समयानुसार शनिवार तड़के जापानी अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा। जापानी अधिकारियों ने बताया कि यह अब भी निर्धारित करने की कोशिश की जा रही है कि अंतरिक्ष यान ने सटीक ‘लैंडिंग’ की या नहीं। उन्होंने बताया कि मानव रहित अंतरिक्ष यान की ‘लैंडिंग’ के बारे में स्पष्ट विश्लेषण में कुछ और समय लग सकता है। भारत पिछले साल चांद पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने चाला दुनिया का चौथा देश बन गया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments