प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से जनता को संबोधित कर कहा........

आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से 10वीं बार तिरंगा फहराया | पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा- आज हमारे पास Demography है... Democracy है... Diversity है...ये त्रिवेणी भारत के हर सपने को पूरा करने का सामर्थ रखती है |
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने मेरे प्यारे देशवासियों’ की जगह ‘मेरे प्यारे परिवारजन’ के साथ देश को संबोधन किया | शुरुआती 5 मिनट में ही मणिपुर का जिक्र किया | अगले महीने अपने जन्मदिन विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करने का एलान किया |
साथ ही उन्होंने मणिपुर का जिक्र कर कहा कि अब वहां पर शांति है। पीएम मोदी ने कहा कि आज युवा जो कुछ करेंगे, वह अगले 1000 साल तक देश को प्रभावित करेगा। पीएम ने कहा कि देश के युवाओं को यह सौभाग्य मिला है। हमें यह गंवाना नहीं है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति में सामर्थ्य है और हमारी नीतियां उसे बल देने के लिए हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में देशवासियों से भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ाई लड़ने की भी अपील की। इस समारोह के सभी लाइव अपडेट्स के लिए आप जुड़े रहिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments