google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री मोदी 14 सितम्बर को बीना में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए निवेश कार्य का..

Sep 6, 2023
2 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 तारीख को सागर के बीना के बीपीसीएल में पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमि-पूजन करेंगे। बीना रिफायनरी के पास पेट्रो केमिकल्स उत्पादन के लिए 50 हजार करोड़ का निवेश होने जा रहा है। प्रदेश में डेढ़ लाख करो़ड़ का निवेश और होने वाला जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी भोपाल में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विकास रथों को रवाना करने के बाद दी। ये विकास रथ आमजन को अवगत कराने के लिए “विकास किया है-विकास करेंगे“ की थीम पर आधारित हैं। विकास रथों को जिलों की यात्रा के लिए रवाना किया। यह रथ ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 40 दिन तक भ्रमण करेंगे। प्रदेश में कुल 127 विकास रथ चलाये जा रहे है।


मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि हमारी सरकार ने प्रदेश को देश के विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया है। हमारी सरकार की अनेकों उपलब्धियाँ हैं, यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रदेशवासियों को यह बताएं कि प्रदेश के विकास और जन-कल्याण के लिए हमने क्या-क्या कार्य किए हैं। हमारे विकास रथ हमारी उपलब्धियों और रिपोर्ट कार्ड को जनता के सामने रखेंगे। सड़कें, सिंचाई की व्यवस्था, अर्थव्यवस्था की प्रगति, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली के प्रबंध आदि हर क्षेत्र में प्रगति हुई है। गाँव-शहरों का विकास, फसलों का उत्पादन, प्रदेश में आने वाला निवेश निरंतर बढ़ा है। प्रचार रथ के द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।


प्रदेश की प्रगति पर केंद्रित फिल्में प्रदर्शित करेंगे विकास रथ

उल्लेखनीय है कि विकास रथों में लगी एलईडी के माध्यम से विभिन्न वीडियो फिल्म और गाने दिखाये जायेंगे। इन वीडियो में जिले के विकास पर केन्द्रित फिल्म दिखाई जायेगी। जिसमें इसके साथ रघुवीर यादव द्वारा गाया गया मध्यप्रदेश गान, मध्यप्रदेश पर आधारित फिल्म तब और अब, मध्यप्रदेश में केन्द्र सरकार की योजनाएँ तब और अब, अद्भुत मध्यप्रदेश, जन-सरोकार, वंदे-मध्यप्रदेश, महिला सशक्तिकरण, लाड़ली बहना सेना, कृषि और सिंचाई, स्व-सहायता समूह और सीखो-कमाओ योजना पर आधारित वीडियो फिल्में दिखाई जायेगी। जिलों में लगने वाले हाट-बाजार तथा विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में और प्रमुख स्थलों पर विकास रथ से वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रचार-प्रसार करेंगे।इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वी.डी. शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html