ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के सदस्यों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने सोमवार को क्रिसमस के अवसर पर दिल्ली के सैक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च में प्रार्थना की और लोगों से शांति, सद्भाव और प्रगति के लिए यीशु मसीह की शिक्षाओं और उपदेशों का पालन करने का आग्रह किया।
प्रेयर के बाद, नड्डा ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा, “मैंने यीशु मसीह से आशीर्वाद लिया। हम सभी जानते हैं कि भगवान यीशु मानवता के लिए हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं और मानवता के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन व्यतीत कर दिया।” उन्होंने कहा कि आज उन्हें (यीशु मसीह) और उनके उपदेशों और शिक्षाओं को याद करने का दिन है।
नड्डा ने कहा, “हम उनसे प्रेरणा लेना चाहते हैं और लोगों और समाज में सद्भाव, शांति और विकास स्थापित करने के लिए उनके रास्ते पर चलना चाहते हैं। उन्होंने लोगों को एक साथ आने के लिए भी प्रेरित किया। हमें उनकी शिक्षाओं से सबक लेना चाहिए और सद्भाव के लिए अपने जीवन में इसका पालन करना चाहिए।”






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments