google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने डॉक्टर बुलाए, जानें किसके लिए दिया आदेश.....

Aug 26, 2023
1 min read































































प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपने ग्रीस दौरे के बाद बेंगलुरु पहुंचे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की, पीएम मोदी ने इस दौरान वहां मौजूद वैज्ञानिकों को संबोधित किया और चंद्रयान 3 के सफल मिशन के लिए उन्हें बधाई दी, इसके बाद पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे, पालम एयरपोर्ट पर जब पीएम मोदी संबोधित कर रहे थे तो एक शख्स बेहोश होकर गिर गया, जिसका पीएम की डॉक्टर टीम द्वारा इलाज किया गया |


दरअसल जब प्रधानमंत्री मोदी लोगों को संबोधित कर रहे थे तो इसी दौरान एक शख्स वहां बेहोश होकर गिर गया, पीएम मोदी की नजर जैसी ही इस शख्स पर पड़ी तो उन्होंने कहा, 'मेरे साथ जो डॉक्टर की टीम है, जरा उन्हें वहां भेज दीजिए. डॉक्टर जरा देख लें उनको, उनको हाथ पकड़कर ले जाइए कहीं, बैठा दीजिए औऱ जूते वगैरह खोल दीजिए |


एयरपोर्ट पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'इतनी कड़ी धूम में आप सभी का यहां आना और चंद्रयान के सफलता को सेलिब्रेट करना और मुझे भी सेलिब्रेशन में हिस्सेदार बनने का सौभाग्य मिले, ये भी मेरा सौभाग्य है. इसके लिए मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html