प्रधानमंत्री ने 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केेयर हेल्थ ब्लॉक का किया वर्चुअल शिलान्यास.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस हुई शामिल बुरहानपुर , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्वालियर से बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में बनने वाले क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक के निर्माण कार्य का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस अवसर पर बुरहानपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं महापौर माधुरी अतुल पटेल भी उपस्थित रही।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएम) के तहत 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केेयर हेल्थ ब्लॉक निर्मित किया जा रहा है। जिस पर करीब 16 करोड़ 62 लाख रूपए खर्च होंगे। बुरहानपुर जिला चिकित्सालय में
क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक बनने से हार्टअटैक, पॉयजन, सेरीब्रल पेल्सी, एक्सीडेंट आदि के मरीजों को बुरहानपुर में और अधिक बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। चिटनिस ने कहा कि अपने बुरहानपुर में विशाल और मजबूत भवन न होता तो क्रिटिकल केेयर हेल्थ ब्लॉक का निर्माण नहीं हो पाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण शासकीय चिकित्सालयों में क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक हेतु यह 16 करोड़ से अधिक की लागत की सुविधा मिल सकी है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, महापौर माधुरी अतुल पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रदीप पाटिल, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.मनोज अग्रवाल, ईश्वर चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments