google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सालाना 10 करोड़ कमाती है प्राइमरी की टीचर......

Aug 9, 2023
2 min read















































बच्चों को पढ़ाती ही हैं, लेकिन तरीका ज़रा बदलकर

अगर कोई शिक्षिका 10 करोड़ से ऊपर की कमाई सालभर में कर रही है, तो आपको आश्चर्य तो होगा ही। दरअसल प्राइमरी स्कूल की टीचर ब्रे थॉम्पटन बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं लेकिन वो पढ़ाने के अलावा अपने साइड वर्क से इतना कमा रही हैं कि उन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी है।


थॉम्पटन कोई तस्वीरें या वीडियो बेचने का काम नहीं करती हैं बल्कि वो अब भी बच्चों को पढ़ाती ही हैं, लेकिन तरीका ज़रा बदल दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रे थॉम्पटन एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वो दिखाती हैं कि छोटे बच्चों का ख्याल कैसे रखा जाता है। उसके वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं लेकिन इन्हीं के चलते उसकी नौकरी चली गई। उसका वो वक्त खराब था, लेकिन उसने अपने यूट्यूब चैनल से ही कमाई करनी शुरू कर दी।


पहले जहां उसे 50 फीसदी काम करना पड़ता था, वहीं अब वो सिर्फ अपने कॉन्ट्रैक्ट टाइम में काम करती है। आज भी वो बच्चों को पढ़ाती है और उन्हें आर्थिक मदद भी देती है। इसके अलावा उसके रिटायरमेंट फंड और इंवेस्टमेंट की भी लिस्ट तैयार है। ब्रे ने खुद ही बताया है कि वो पढ़ाने के अलावा 11 और तरीकों से कमाई करती है। उसने बताया है कि वो इंटरनेशनल टीचर्स की साइट को ज्वाइन करके उस पर टीचिंग आइटम्स बेचती है।


इसके अलावा वो टीचिंग टूल्स, स्ट्रैटजी और रिसोर्सेज़ को भी बेचती है और इससे पैसे कमाती है। अपने यूट्यूब चैनल से प्रमोशन के ज़रिये भी उसे अच्छे-खासे पैसे मिल जाती है। इतने के बाद टीचर स्टॉक मार्केट में भी पैसे लगाती है और उसे इसमें भी कामयाबी मिलती है। आखिरकार सबसे कंट्रोवर्शियल तरीका ये है कि वो क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्टमेंट करके भी पैसे कमाती है। बता दें कि हमारे देश में प्राइमरी स्कूल के टीचर्स के वेतन की बात करें तो अगर सरकारी स्कूल की नौकरी है तो हैं, तो फिर भी काफी ज्यादा होती है लेकिन प्राइवेट स्कूलों की नौकरी में वेतन कम ही मिलता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html