google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दाम 25 रुपए किलो, सबसे सस्ता प्याज यहां मिल रहा....जानें

Nov 4, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लखनऊ- बाजार में जब प्‍याज की कीमतें 60 से 80 रुपए तक पहुंच चुकी हैं तब लखनऊ के प्रमुख स्‍थानों पर बढ़ती कीमतों से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कम दाम पर बिक्री की जा रही है। शुक्रवार को 13 स्‍थानों पर बेची गई। शनिवार को 20 स्‍थानों पर बेची जाएगी। हालांकि अगर आपको यहां से प्‍याज खरीदनी हो तो लाइन में लगने के लिए तैयार होकर जाएं। भीड़ पहले से ही तय स्थान पर थैला आदि लेकर आ रही है।


राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) की ओर से शुक्रवार को मोबाइल वैन से तय स्थानों पर प्याज लदी गाड़ियां पहुंचीं। इनमें से एक हजरतगंज अशोक मार्ग जवाहर भवन के बाहर पहुंचकर हिन्दुस्तान टीम ने व्यवस्था देखी।


दोपहर करीब एक बजे जवाहर भवन के सामने हॉफ डाला खड़ा था। इसमें महज सात बोरी में प्याज बची थी। कुछ प्याज डाला के फर्श पर पड़ा था। दो कर्मचारी मौजूद थे। उनमें एक कर्मचारी थैले में प्याज भर रहा था, दूसरा तौल रहा था। डाला के बाहर लाइन लगाकर करीब 40 महिलाएं-पुरुष खड़े थे। कर्मचारी लाइन में लगे हर व्यक्ति को थैले, पॉलीथीन में अधिकतम दो किलो प्याज 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दे रहे थे।


यहां एक परिवार से दो लोग भी लाइन में लगे थे। एक व्यक्ति को प्याज लेने में 20 से 25 मिनट लग रहा था। दोपहर तीन बजे से पहले ही पूरा प्याज खत्म हो गया। कर्मचारियों ने बताया कि बिना आधार या किसी आईडी के ही प्याज वितरण के निर्देश हैं। हॉफ डाला में कुल 35 बोरी प्याज लेकर रोजाना जवाहर भवन के बाहर पहुंच रहे हैं।


एनसीसीएफ के निदेशक एके सिंह ने बताया कि शनिवार को 20 स्थानों पर 25 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जाएगा। इनमें नवीन सब्जी मंडी दुबग्गा व सीतापुर रोड मुख्य गेट, एनसीसीएफ डी 79 विज्ञानपुरी महानगर, अलीगंज केंद्रीय भवन, महानगर गोल मार्केट पुलिस चौकी, गोमती नगर मिठाई वाला चौराहा, इंदिरा नगर शालीमार चौरहा, कपूरथला नगर निगम ऑफिस, आशियाना पराग चौराहा, जवाहर भवन, विकास नगर मामा चौराहा, जानकीपुरम डीपीएस स्कूल, सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन, मुंशीपुलिया अरविंदो पार्क, चौक घंटाघर, राजाजीपुरम ए ब्लॉक मार्केट, सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन, चिनहट चौराहा फैजाबाद रोड, कल्याणपुर मैकाले व कुर्सी रोड स्पोर्ट्स कॉलेज शामिल हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html