दशहरा सांस्कृतिक उत्सव एवं विकास समिति के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर-दशहरा सांस्कृतिक उत्सव एवं विकास समिति विगत कई वर्षो से बी.टी.आई. मैदान शंकर नगर में दुर्गा उत्सव, डांडिया व दशहरा उत्सव मनाते आ रहे है, इस वर्ष भी 13.10.2023 से 26.10.2023 तक यह आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा उत्सव एवं गरबा में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, दशहरे के दिन भव्य रामलीला का मंचन भी अग्रगामी नाट्य संस्था रायपुर द्वारा किया जायेगा। दशहरे के दिन आतिशबाजी द्वारा भव्य रावण वध किया जायेगा ।
गरबा हेतु प्रशिक्षण शिविर तारीख 05.10.2023 से संदीप भवन शंकर नगर रायपुर में प्रारंभ हो रहा है, गरबा में अपना नाम संयोजक शिल्पा लुनावत एवं शिल्पा धोतरे को मोबाईल नं.- 9827119005 एवं 9826184031 में लिखवा सकते है। दिनांक 15.10.2023 को दुर्गा जी की स्थापना विधि विधान द्वारा की जायेगी। प्रतिदिन गरबा में पुरस्कार का प्रावधान है, जिसमें बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेसेस एवं बेस्ट परफॉमेन्स को पुरस्कृत किया जायेगा। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष राकेश धोतरे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद लुनावत ने यह जानकारी दी। आप सभी जनों से अनुरोध है कि पुरे नौ दिन दुर्गा उत्सव, गरबा एवं रावण वध में अवश्य सह परिवार पधारें। दशहरा संस्कृति उत्सव एवं विकास समिति के द्वारा रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित हुई इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष राकेश धोतरे, प्रेमचंद लुनावत, अन्य समिति के लोग लोग मौजूद थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments