google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'आप' चुनाव प्रचार अभियान समिति की प्रेस कांफ्रेंस....

Oct 9, 2023
2 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • समिति के अध्यक्ष गोपाल साहू ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार...

  • पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निभाएंगए- गोपाल साहू, अध्यक्ष, प्रचार समिति...

  • कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने मिलकर प्रदेश की जनता को ठगा- गोपाल साहू....

  • पार्टी को मजबूती देने के लिए करेंगे काम- मुन्ना बिसेन, सचिव, प्रचार समिति....

  • केजरीवाल की गारंटी को लेकर घर-घर तक पहुंचाएंगे - सुरज उपाध्याय, सदस्य, प्रचार समिति....

रायपुर, 08 अक्टूबर 2023/आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार अभियान समिति की पहली प्रेस वार्ता संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव- 2023 की नवगठित प्रचार अभियान की समस्त 20 सदस्यीय समिति ने पार्टी का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रचार समिति के अध्यक्ष गोपाल साहू और सचिव मुन्ना बिसेन ने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।


गोपाल साहू ने कांग्रेस-बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने 15 साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया, तो जनता ने कांग्रेस के 36 वादों पर एतबार कर उस पर भरोसा किया। किन्तु कांग्रेस ने 36 तो क्या अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बिजली बिल हाफ होने की बात करती है पर कहां हुआ है बल्की पहले से ज्यादा बिल आता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रदेश की सभी 90 सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ने का एलान किया है। छत्तीसगढ़ की जनता पार्टी के आह्वान पर हमारे साथ है। जनता अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही है।


गोपाल साहू ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को ठगने के अलावा कुछ नहीं किया है। केंद्र की बीजेपी और प्रदेश की कांग्रेस की सरकार साजिशन प्रदेशवासियों को परेशान करने वाली नीतियां बना रही है। प्रदेश में कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सड़क एवं परिवहन सभी विभाग दयनीय स्थिति में हैं। साथ ही केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों की लूटनीति के कारण आज प्रदेश में महंगाई सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश की जनता को उसके हाल पर छोड़कर बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही चुनावी कार्यकर्मों में व्यस्त हैं। कुल मिलाकर सरकार जनता को राहत देने की बजाय अपनी लूटनीति को गति देने में लगी हुई है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ 'आप' विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान समिति- 2023 का अध्यक्ष गोपाल साहू और मुन्ना बिसेन को सचिव बनाया गया है। साथ ही इस समिति में 18 अन्य सदस्य भी हैं। जिनमें आकांक्षा सिंह, वदूद आलम, सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, प्रियंका शुक्ला, एड. डी. पी. यादव, संतोष यदु, संतोष चंद्राकर, दादूराम मनहर, विजय गुरुबक्षानी, अरुण नायर, मनोज दुबे, घनस्याम चंद्राकर, राजेंद्र एक्का, डॉ. आकाश जायसवाल, समीर खान, डॉ. एस.के अग्रवाल और चित्रा गुरुदेव का नाम शामिल है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html