google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

AAP छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणापत्र समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस........

Aug 8, 2023
2 min read


















































.



  • घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी और सचिव अन्यतम शुक्ला ने पार्टी का जताया आभार

  • छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग और समुदाय की समस्या AAP की घोषणा पत्र में होंगे शामिल- आनंद प्रकाश मिरी, अध्यक्ष, घोषणापत्र समिति

  • आदिवासी, किसान, महिला, कर्मचारी और युवाओं की समस्याओं पर आधारित होगी 'गारंटी कार्ड'- आनंद प्रकाश मिरी

  • जनसंपर्क माध्यमों से प्रदेश के सर्वजनों से उनकी समस्याओं पर लेंगे फीडबैक- आनंद प्रकाश मिरी

  • गारंटी कार्ड' का पूरी गंभीरता से पालन करती है AAP, दिल्ली और पंजाब हैं इसका उदाहरण- आनंद प्रकाश मिरी

  • पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से करेंगे पालन- अन्यतम शुक्ला, सचिव, घोषणापत्र समिति



पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- रायपुर, 08 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी व सचिव अन्यतम शुक्ला ने पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए सोमवार (08 अगस्त 2023) को रायपुर स्थित 'आप' प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। मौके पर पार्टी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा हम सामान्य कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसे हम पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे।


छत्तीसगढ़ 'आप' घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिरी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हम दिल्ली, पंजाब और गुजरात की तरह प्रदेश में बदलाव ला सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा अनुभव है। सर्व छत्तीसगढ़वासियों से जनसंपर्क माध्यमों द्वारा समाज के हर वर्ग-समुदाय, आदिवासी, किसान, महिला और युवाओं की समस्याओं का फीडबैक लेकर 'आप' गारंटी कार्ड जारी करेगी। हमारी पार्टी घोषणा पत्र में खोखले वादे नहीं करती बल्कि जनता को सीधा गारंटी कार्ड जारी करती है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर AAP ने रविवार (06 अगस्त 2023) को प्रदेश चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन किया। जिसके अंतर्गत आनंद प्रकाश मिरी को प्रदेश घोषणापत्र समिति अध्यक्ष व अन्यतम शुक्ला को प्रदेश घोषणापत्र समिति सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 21 सदस्यों की घोषणा पत्र समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत गोपाल साहू, आकांक्षा सिंह और वदूद आलम सहित आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े नेताओं को जगह दी गई है। इस मौके पर पार्टी ने 13 प्रवक्ताओं की लिस्ट भी जारी की।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html