google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस..

Oct 10, 2023
3 min read


























































  • चुनाव कब तारीखों के एलान पर प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और मुख्य प्रवक्ता सुरज उपाध्याय का प्रेस कांफ्रेंस

  • कोमल हुपेंडी ने 'आप' प्रत्याशियों को शुभकामना देते हुए बीजेपी पर बोला हमला

  • विस चुनाव में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को देगी अपना आशिर्वाद- सुरज उपाध्याय

  • फर्जी ऑडियो क्लिप जारी कर पार्टी की छवि धूमिल कर रही बीजेपी- कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

  • टिकट के लिए पैसे की मांग का आरोप लगाने वाले व्यक्ति का पार्टी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं- कोमल हुपेंडी

  • सर्वे करके सिर्फ जनसेवा की इच्छा रखने वाले लोगों को टिकट देती है 'आप'- कोमल हुपेंडी

  • पारदर्शी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से टिकट वितरण करती है 'आप'- कोमल हुपेंडी

  • दिल्ली और पंजाब में हमने आम लोगों को बनाया विधायक-मंत्री- सुरज उपाध्याय, मुख्य प्रवक्ता, आप

  • छत्तीसगढ़ में 'आप' के बढ़ते जनाधार से डरी हुई है बीजेपी-कांग्रेस- सुरज उपाध्याय

  • दस साल में पैसे नहीं सिर्फ काम के बल पर राष्ट्रीय पार्टी बनी 'आप'- सुरज उपाध्याय

  • बीजेपी-कांग्रेस कितने भी हथकंडे अपना ले झांसे में नहीं आएगी छत्तीसगढ़ की जनता- सुरज उपाध्याय

  • रायपुर, 09 अक्टूबर 2023

चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी होने पर आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने 'आप' उम्मीदवारों को शुभकामना देते हुए बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन दिनों कथित रूप से आम आदमी पार्टी के खिलाफ पैसे लेकर टिकट वितरण करने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। बीजेपी ने इसकी पुष्टि और पार्टी की छवि धूमिल करने की बदनीयती से एक फर्जी ऑडियो क्लिप भी जारी की है। जो कि पूरी तरह से निराधार है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि आज विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी हुआ है। प्रदेश की जनता पार्टी उम्मीदवारों को अपना आशिर्वाद देने जा रही है। जनता ने बीजेपी-कांग्रेस दोनों पार्टियों को पर्याप्त मौका दिया। दोनों पार्टियों ने छल करते हुए केवल जनता को लूटने का काम किया है। इस बार प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को आजमाना चाहती है। पार्टी के चुनाव लड़ने से बीजेपी बौखलाई हुई है। जिस तरीके से बीजेपी दो साधारण लोगों के ऑडियो को फैला कर अपना प्रचार कर रही है। इससे स्पष्ट है कि बीजेपी के पास कोई एजेंडा बचा नहीं है।

मुख्य प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने कहा कि जिन नेताओं का ऑडियो क्लिप शेयर कर रही है, वो कौन हैं? किस पद पर हैं? क्या वो किसी को पैसे लेकर टिकट देने की क्षमता रखते हैं? इसका जवाब है... नहीं। इसके बावजूद भी जब ये बात सामने आयी तो पार्टी ने इनको तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। और पार्टी के सभी सदस्यों को आगाह भी कर दिया था कि चुनाव के समय विरोधी पक्ष आपको फ़साने के लिए बदनाम करने के लिए इस तरह की छोटी हरकत करेंगे, जाल बिछायेंगे तो इन सब से बच के रहना है।

सुरज उपाध्याय ने कहा कि बात ये है कि बीजेपी घबराई हुई है। जब हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ने का एलान किया तो इनलोगों को लगा कि हम ऐसे ही बोल रह हैं, पर जब इन्होंने हमारी तैयारी देखी तो इनको लगा ये लोग हमारा खेल ख़राब करेंगे। कुछ दिन पहले इन्होंने फैलाया कि आप पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी पर जब हमने अपने 22 कैंडिडेट मैदान में उतारे तो इनका झूठ सामने आ गया। जब वो पैंतरा नहीं चला तो अब अब ये ऑडियो लेकर आयें हैं और कह रह हैं पैसे से टिकट देती है। इनका ये झूठ भी जनता को गुमराह करने में नाकाम होगा।

सुरज उपाध्याय ने कहा कि हमारे सभी 22 कैंडिडेट प्रदेश के आम आदमी हैं। दूसरी पार्टियों में कितने सामान्य लोगों को टिकट मिलता है। हमारे प्रत्याशी तेज राम विद्रोही और संत राम सामान्य किसान परिवार से हैं। पंजाब में मोबाइल रिपेयर करने वाले जैसे लोगों को पार्टी ने टिकट दिया था। जिसने मुख्यमन्त्री चन्नी को हरा दिया। ये हमारी ईमानदारी का प्रमाण है। छल से ये आम आदमी पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता समझदार है। इन्हें सब पता है, कौन करा रहा है।

सुरज उपाध्याय ने कहा कि मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं। मोदी और अडानी का क्या संबंध है? अड़ानी का सारा पैसा किसका है? अभी हिंडनबर्ग का रिपोर्ट आया था उसमें सब कुछ लिखा है? मोदी जवाब क्यों नहीं देते? रमन सिंह का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त था ये सब को पता है। हम नाम लेना शुरू कर दें तो बड़ी फजीहत होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कोई सार्थक एजेंडा नहीं बचा है। बीजेपी ख़त्म हो जाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है कि बीजेपी को वोट देना अपना वोट बर्बाद करना है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html