राष्ट्रपति गुजरात विधानसभा की एनईवीए परियोजना का करेंगी उद्घाटन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 13 सितंबर को गुजरात विधानसभा की राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान वह विधायकों को संबोधित भी करेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
गुजरात विधानसभा सचिव डी.एम. पटेल ने कहा कि राष्ट्रपति विधानसभा को कागज रहित बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वन नेशन,वन एप्लीकेशन की अवधारणा पर लागू की गई परियोजना एनईवीए का उद्घाटन करेंगी और फिर विधायकों को संबोधित करेंगी। पटेल ने एक वीडियो बयान में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू को परियोजना का उद्घाटन करने और 13 सितंबर से शुरू होने वाले 15वीं विधानसभा के तीसरे सत्र के दौरान सदन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments