राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'गदर 2' देखने की इच्छा जाहिर की.......

खबर आ रही है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'गदर 2' देखने की इच्छा जाहिर की है |
अनिल शर्मा ने इस बात को कन्फर्म करते हुए आजतक डॉट इन संग बातचीत में खुशी जाहिर की है| उन्होंने कहा- कल हम बैठे हुए थे, अचानक सेंसर बोर्ड के यहां से हमें फोन आया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आपकी फिल्म देखना चाहती हैं|
आगे अनिल शर्मा ने बताया कि "रविवार को हम लोग राष्ट्रपति जी से मिल रहे हैं और उनके साथ फिल्म देखने वाले हैं| हम सभी के लिए यह सम्मान के साथ बहुत गर्व की बात है, सभी लोग बहुत खुश हैं, सभी जश्न मना रहे हैं, फिल्म को सेलिब्रेट कर रहे हैं| हमारे लिए यह बड़ी बात है, हम सभी फिल्म को प्रेसिडेंट हाउस में देखेंगे |"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments