राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के करोड़ों भक्तों को दिया खास तोहफा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
देश और दुनिया भर के माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काय वॉक का उद्घाटन किया। बता दें कि 15 करोड़ रुपए की लागत से बने स्काईवॉक और पार्वती भवन भक्तों के लिए सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण सुविधा है।
यह स्काईवॉक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में उस संकरे रास्ते पर बनाया गया है, जहां यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस स्काईवॉक को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर के उस 300 मीटर ट्रैक पर बनाया गया है, जहां माता के दर्शन के लिए आने और जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
इसके पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर जम्मू संभाग के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचीं और वह अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को मंदिर गई और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काईवॉक का उद्घाटन किया। स्काईवॉक पर काम पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था। यह भवन क्षेत्र के पास आने वाले और जाने वाले तीर्थयात्रियों की कतार अलग करने में मदद करेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments