google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेवा पथ संस्था द्वारा निःशुल्क कन्यादान की तैयारियां पुर्ण....

Oct 9, 2023
2 min read









































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

इस कन्यादान के अयोजन को व्यवस्थित रूपरेखा देने के लिए अंतिम बैठक रविवार को सिंधु पैलेस शंकर नगर रायपुर में रखी गई।


सेवा पथ संस्था के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश भर से आए सिन्धी पंचायत के मुखी और वरिष्ठ समाजसेवियों के मार्गदर्शन में बहुमूल्य सुझावों पर विचार विमर्श कर कन्यादान आयोजन की तैयारियों को लेकर अंतिम रुपरेखा तय की गई।


संस्था की शकुंतला लखवानी, सुलोचना नारायणी ने बताया कि बैठक में शामिल प्रदेश भर से आये सिन्धी पंचायतों के मुखी व वरिष्ठ समाजसेवियों ने कई तरह की जिम्मेदारियों के साथ ही 9 कन्याओ के कन्यादान और कन्याओं की बारात भी निकलने की रूपरेखा तैयार की गई |

संस्था के सेवादार संजय लालवानी, अनिल नैनवानी, रवि पंजवानी ने बताया कि इसी तरह युवा विंग की किसी टीम को रेलवे स्टेशन से बारातियों को लाने, किसी टीम को मेहमानों को रुकने की जगह, दूल्हों को शादी में देने वाले उपहार की, भोजन की, बारात में बैंड बाजा और डीजे व्यवस्था की ज़िम्मेदारी दी गई।


इसी तरह महिला विंग की टीम मे प्रिया नेभानी, रेखा वाधवानी को दुल्हन के श्रृंगार मेकअप की, किसी टीम को लेडिस संगीत की व्यवस्था के साथ-साथ दुल्हन को शादी में देने वाले उपहार स्वरूप आशीर्वाद की ज़िम्मेदारी दी गई।


इस बैठक में वरिष्ठ समाजसेवियों के साथ-साथ युवा विंग और महिला विंग की टीम ने कन्यादान मे सभी तरह की व्यवस्थाओं की ज़िम्मेदारी आपस में बांट ली है ताकी शादी के दिन किसी को भी कोई परेशानी न हो।

सामाजिक संस्था "सेवा पथ" द्वारा मां दुर्गा जी के 9 स्वरूपों का आव्हान करते हुए इसके पहले भी 3 बार 9–9 कन्याओं का कन्यादान किया जा चुका है।

सेवा पथ संस्था द्वारा इस बार भी 19 नवंबर , रविवार को शुभ मुहूर्त पर चौथी बार 9 माता स्वरूपी कन्याओं का निःशुल्क " कन्यादान " अग्रसेन धाम मे किया जायेगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html