भारत की जीत के लिए देशभर के मंदिरों में हो रही प्रार्थनाएं और पूजा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल- वर्ल्ड कप 2023 की खिताबी जंग आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। बात किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले की हो तो टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। अधिकतर टीमें दबाव को कम करने के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं ताकि उन पर से रन चेज का प्रेशर हट सके।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मैच में भी हमें कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिल सकता है। अहमदाबाद से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि फाइनल मैच की पिच स्लो रहने वाली है और बाद में बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने की ही होगी।
सबसे पहले बात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की करें तो टॉस के मामले में उनकी किस्मत ठीक-ठाक रही है। भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 बार सिक्का रोहित शर्मा के पक्ष में गिरा है तो वहीं इतनी ही बार विपक्षी टीम भारत के खिलाफ टॉस जीती है। मगर अच्छी बात यह रही कि इनमें से एक भी मैच में टीम इंडिया को हार का सामना नहीं करना पड़ा।
भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ पर सवार है। लीग स्टेज के 9 मुकाबले जीतने के साथ भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को चित किया। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में गिरे या ना गिरे, मगर मैच का रिजल्ट जरूर अभी तक टीम इंडिया के पक्ष में ही रहा है।
इसके बाद ही पूरे देश में टीम की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। जगह-जगह पूजा-पाठ और हवन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2023 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 2 बार टॉस जीतने वाली टीम को जीत मिली है, वहीं इतनी ही बार टीमों को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर पिछले चार में से तीन मुकाबले लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों को इस मैदान पर एक-एक मैच खेलने का मौका मिला है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को यहां 7 विकेट से धूल चटाई थी, वहीं कंगारुओं ने इंग्लैंड को 33 रनों से हराया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments