प्रमोद दुबे व नंदलाल बने पर्यवेक्षक,रायगढ़ मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव..

नगर निगम, रायगढ़ में कांग्रेस की महापौर जानकी काटजू के खिलाफ भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है और इस मुद्दे को लेकर 15 सितंबर को वोटिंग होनी है। कांग्रेस पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे व बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन को सौंपी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोनों पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा है कि रायगढ़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों को एकजुट कर एवं वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर अविश्वास प्रस्ताव के विरूद्ध मतदान कराएं। रायगढ़ नगर निगम में भाजपा ने 7 आरोपों को लेकर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है, जिस पर 15 सितंबर को वोटिंग होनी है। रायगढ़ कलेक्टर ने 15 सितंबर को सुबह 11 बजे सम्मेलन बुलाया है, जिसमें शहर के 48 वार्ड के पार्षद महापौर जानकी काटजू की कुर्सी को लेकर फैसला करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments