google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रकाश नायक-प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्य से हर वर्ग के लोग है खुशहाल....

Oct 3, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायगढ़। प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। 5 वर्ष पूर्व हमने अपने घोषणा पत्र में जो महत्त्वपूर्ण वायदे किए थे उनको पूरा किया गया।हमने किसान का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ एवं धान की कीमत में वृद्धि का वायदा किया था। जिसे पूरा किया गया। पूर्व में 15 साल के भाजपा शासन काल में किसानों के साथ केवल छल किया गया।भाजपा ने किसानों से वायदा खिलाफी की। उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित भरोसे की पद यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को संबोधन में कही गई।उन्होंने आगे बताया कि भाजपा कार्यकाल में किसानों का एक एकड़ में 15 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही थी।वही कांग्रेस शासन में 1 एकड़ में 20 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है।


हमारी सरकार द्वारा भूमिहीन लोगो को 7 हजार रुपए सलाना दिए जाने के साथ ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के साथ ही युवाओं को युवा मितान क्लब के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद आयोजन के लिए 1 लाख रुपए सालाना देने का कार्य किया जा रहा है। आत्मानंद स्कूल के माध्यम से गरीब वर्ग के बच्चो को भी अच्छी अंग्रेजी माध्यम के पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध हो रही है। केंद्र की भाजपा मोदी सरकार द्वारा सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि करने का कार्य किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम 5 सौ रुपए सिलेंडर के कीमत में कटौती कर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे।केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम इंसान की जेब में डाका डालने का काम किया है। वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनहितैषी योजनाओं के माध्यम आमजन की जेब में पैसा डालने का कार्य कर रही है।


गौरतलब हो कि आगामी 4 अक्टूबर को कोड़ातराई में भरोसे के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उस से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भरोसे की यात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी से लोइंग, महापल्ली तक किया गया। लगभग 20 किलोमीटर तक जारी इस यात्रा का समापन लोइंग के खेल मैदान में किया गया। जहां कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों द्वारा केंद्र की भाजपा शासन को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया गया। वहीं इस यात्रा के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने गांव गांव पहुंच ग्रामीणों को शासन की महती योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।जिसे लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखते ही बन रहा था।


आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से महापौर जानकी काटजू, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता, रानी चौहान, जयंत ठेठवार, राकेश पांडे, आरिफ हुसैन, अनिल अग्रवाल, दीपक पांडे, नगेंद्र नेगी, टीकाराम पटेल, सरोज गुप्ता,शंकरलाल अग्रवाल, डॉक्टर राजू अग्रवाल,बलबीर शर्मा,वासुदेव यादव,सलीम नियारिया,रुक्मणि साहू, रंजना पटेल, सपना सिदार,निर्मला बंजारी, संजय देवांगन, रमेश भगत,आशीष जायसवाल, विकास ठेठवार,बिज्जु ठाकुर,राकेश चौधरी, शेख ताजीम, श्रवण सिदार, शकील अहमद, नारायण घोरे, शाहनवाज खान, रिंकू केसरी, दिलीप गुप्ता, हेमलता, दिनेश गुप्ता, अशरफ खान, प्रमोद गुप्ता, सूरज पटेल, वसीम खान, प्रदीप सा, पदमा सिदार, कमला सा, हरेराम तिवारी, जगमोहन गुप्ता, अशोक निषाद, रवि गुप्ता, दौलत गुप्ता, वासु प्रधान, सरोज गुप्ता, सुखबीर सिंह, मनोरंजन नायक, सुखबीर सिंह, सोनू पुरोहित सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html