प्रकाश डॉ. राजू और अरुण गुप्ता मिले डिप्टी सीएम सिंहदेव से...

पीएम मोदी के कार्यक्रम में आए डिप्टी सीएम सिंहदेव से विधायक प्रकाश नायक, डॉ. राजू अग्रवाल और अरुण गुप्ता ने मुलाकात कर दावेदारी की। यही नहीं, गेस्ट हाउस के कमरे में टीएस बाबा के साथ हुई इस सियासी मन्त्रणा के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा रायगढ़ जिले के खरसिया सीट से महेश साहू और धरमजयगढ़ से हरिश्चन्द्र राठिया को अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के बाद हॉट सीट माने जाने वाले रायगढ़ के लिए कई नामों की चर्चा पूरे शबाब पर हैं।
वहीं, कांग्रेस खेमे में भी रायगढ़ का अगला विधायक बनने की चाह में टिकट की रेस में भी कई जाने माने चेहरों भी शामिल हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायगढ़ प्रवास पर गुरुवार को आए डिप्टी सीएम सिंहदेव से मिलकर कई लोगों ने दावेदारी भी की। एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रुके थे। रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने टीएस बाबा से सौजन्य मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा करते हुए अपनी प्रबल दावेदारी पेश की।
इसी तरह पूर्व विधायक स्व. रामकुमार अग्रवाल के पुत्र डॉ. राजू अग्रवाल और पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता की सियासी विरासत सम्हालने के लिए सक्रिय हुए उनके बेटे अरुण गुप्ता ने भी गेस्ट हाउस के कमरे में डिप्टी सीएम से आत्मीयतापूर्वक भेंट करने के बहाने ही सही, मगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की हैसियत से अपनी किस्मत आजमाने की ख्वाहिश भी जताई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments