google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रभु राम का प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव...

Dec 9, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • महामाया मंदिर पुरानी बस्ती से वितरित किया जाएगा अक्षत कलश द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - गृह संपर्क अभियान समिति रायपुर महानगर

  • श्री राम जन्मोत्सव तीर्थक्षेत्र ने प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को उल्लासपूर्वक मानने किया निवेदन

रायपुर/ वर्ष 2024 भारत वर्ष के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जाने वाला है क्योंकि इस वर्ष पौष शुक्ल, द्वादशी याने 22 जनवरी 2024 के शुभदिन पर श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे मंदिर में श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस आयोजन को भव्य मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ महानगर द्वारा कल पुरानी बस्ती महामाया मंदिर से अपरान्ह 11 बजे विविध अनुसांगिक संगठनों को अक्षत कलश का वितरण किया जाएगा। संगठन के सदस्य कलश यात्रा के रूप में इसे लेकर महानगर के विभिन्न बस्तियों में जाएंगे। इनके द्वारा आमनागरिकों को घर-घर जाकर प्रांण प्रतिष्ठा का आमंत्रण दिया जाएगा। साथ ही उस दिन मंदिरों में पूजा अर्चना करने और घर में दीप प्रज्वलन करने का आग्रह किया जाएगा।


श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने बताया है कि इस अवसर पर अयोध्या में अभूतपूर्व आनन्द का वातावरण होगा। उन्होंने निवेदन किया है कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पूर्वाह्न 11रू00 बजे से अपराह्न 01रू00 बजे के मध्य सभी अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस-पड़ोस के रामभक्तों को एकत्रित करके, भजन-कीर्तन करें, टेलीविजन, पर्दा अथवा एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या का प्राण प्रतिष्ठा समारोह समाज को दिखायें, शंखध्वनि, घंटानाद, आरती करें, प्रसाद वितरण करें ।अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन-कीर्तन-आरती - पूजा तथा “श्रीराम जय राम जय जय रामष् विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र आदि का सामूहिक पाठ भी कर सकते हैं। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दूरदर्शन द्वारा सीधे प्रसारित किया जायेगा और अनेक चौनलों के माध्यम से भी इसका प्रसारण किया जायेगा। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन सायंकाल सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने दीपक जलाएँ, दीपमालिका सजायें। साथ ही यह भी निवेदन किया है कि प्राण-प्रतिष्ठा दिन के उपरान्त प्रभु श्रीरामलला तथा नवनिर्मित मंदिर के दर्शन हेतु अपने अनुकूल समयानुसार अयोध्याजी में परिवार सहित पधारकर श्रीराम जी की कृपा प्राप्त करें ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html