google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहर भर में गढ्ढे और अवैध ठेले,महापौर की पोल खुली -मीनल.....

Aug 6, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:- आज भाजपा पार्षद दल ने शहर की ख़स्ताहाल सड़कों को उजागर किया.मालवीय रोड,सदर बाज़ार,सत्तू बाज़ार आज़ाद चौक तक पैदल चल कर महापौर का पोल खोल अभियान चलाया.

नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने पूरे शहर की सडकों को खोद खोद कर इतनी दुर्गति कर दी है कि उसमें पैदल चलना और गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है । शहर भर में अवैध ठेले की भरमार है.आज भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , उप नेता मनोज वर्मा के नेतृत्व में जय स्तम्भ चौक से मालवीय रोड, सदर बाजार, सत्ती बाजार होते आमापारा चौक तक पोलखोल अभियान की शुरूआत करते हुए पैदल मार्च निकाल कर सड़कों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सड़क तो नही गढ्ढे ही गढ्ढे , कीचड़ और धूल की परतों के बीच कहीँ कहीं सड़क भी दबी कुचली सहमी सी दिखाई पड़ी की मानो कब उस पर कुदाल चल जाये और वह गढ्ढों में तब्दील हो जाये ।

भाजपा पार्षद दल ने जब मालवीय रोड , सदर बाजार में पैदल मार्च निकाला तो देखा कि गढ्ढों में तब्दील सड़कों में हिचकोले खाते दुपहिया , चारपहिया वाहन बड़े धीरे धीरे चल रहे हैं कुछ की गाड़ियां भी फँस रही थी । कुछ दोपहिया महिला वाहन चालकों ने रुक कर पार्षद दल को कहा कि बारिश में सडको की खुदाई नगर निगम को नही करवाना चाहिए हम लोग रोज परेशान हो रहे हैं । गोलबाजार के व्यापारी और मालवीय रोड के भी कुछ व्यापारियों ने भी बताया कि हमारा धंधा इन गढ्ढो के कारण प्रभावित हो रहा है हमारी शिकायत की कोई सुनवाई नहीं हो रही है ना जाने इन गढ्ढों से कब मुक्ति मिलेगी ।

भाजपा पार्षद दल को सबसे ज्यादा सडको की दुर्दशा चिकनी मन्दिर से सिटी कोतवाली , सदर सददानी चौक से सत्ती बाजार जाने वाली सड़कों में देखने को मिली जहां 8 - 8 फिट की चौड़ाई में सड़क दलदल में परिवर्तित हो गई है जिसमें चलने से पैर अंदर मिट्टीयों में 4 - 5 इन्च तक दब रहा था। यही महापौर एजाज ढेबर की प्रगति यात्रा है जो शहर की दुर्गति को प्रगति में कर घूम रहे हैं ।

ज्यस्तम्भ चौक से 11.30 बजे निकली भाजपा पार्षद दल की पोलखोल यात्रा 1.30 बजे आमापारा चौक में आकर समाप्त हुई जिसमें भाजपा शहर अध्यक्ष जयंती पटेल, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, उपनेता मनोज वर्मा, सूर्यकान्त राठौड़, मृत्युंजय दुबे, प्रमोद साहू, सीमा कन्दोई, कमलेश वर्मा, विश्वदिनी पांडे, सरिता दुबे , अमर बंसल , भोला साहू , रजयन्त ध्रुव , रोहित साहू , सावित्री साहू , टेशू साहू, कामिनी देवांगन, गोदावरी साहू, तिलक पटेल, नारद कौशल अन्य पार्षद मण्डल कार्यकर्ता , पदाधिकारी भी शामिल थे अब 7 अगस्त को 11.30 बजे भाजपा पार्षद दल की अगली पोलखोल अभियान की शुरुआत होगी ।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html