google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी के दौरे से पहले बीजेपी और बीआरएस में छिड़ा पोस्टरवार.....

Oct 2, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पीएम नरेन्द्र मोदी के तेलंगाना दौरे पर आने से पहले ही भारत राष्ट्र समिति और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टरवार छिड़ गया है। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा है। दरअसल, सत्तारूढ़ बीआरएस ने पोस्टर लगाकर पीएम मोदी से पिछले 10 साल के दौरान तेलंगाना से किए गए वादों को पूरा नहीं करने को लेकर सवाल उठाया है। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री के। चंद्रशेखर राव को हर पांच साल में तेलंगाना का सबसे बड़ा विधायक खरीदार बताया है।


जानकारी के अनुसार बीआरएस कार्यकर्ताओं ने शमशाबाद एयरपोर्ट के पास कई पोस्टर चिपकाए हैं। बताया जा रहा है ‎कि यहीं पर पीएम मोदी महबूबनगर जाने से पहले उतरेंगे। जो पोस्टर बीआरएस समर्थकों की तरफ से चिपकाए गए हैं, उनमें से एक में लिखा है- मोदी जी का स्वागत है। पलामुरु-रंगारेड्डी परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने के आपके वादे का क्या हुआ? एक अन्य पोस्टर में कहा गया है-सौतेला व्यवहार। मोदी को महबूबनगर जाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।


वहीं, दूसरे पोस्टर में तेलंगाना के लोगों से किए गए प्रधानमंत्री के वादों पर प्रकाश डाला गया है। इनमें आईटीआईआर, टेक्सटाइल पार्क, डिफेंस कॉरिडोर, काजीपेट कोच फैक्ट्री, मिशन भगीरथ फंड, बय्याराम स्टील प्लांट, हल्दी बोर्ड, मेडिकल कॉलेज और आइआइएम का जिक्र किया गया है। बीआरएस ने एक अन्य पोस्टर में कहा कि तेलंगाना का अपमान करने के बाद मोदी को यहां आने का कोई अधिकार नहीं है। पोस्टर में तेलंगाना गठन के बारे में अलग-अलग मौकों पर संसद में बोलते हुए प्रधानमंत्री की चार अलग-अलग तस्वीरें हैं। उनके इस कथन का भी जिक्र किया गया है कि बच्चे को बचाने के लिए मां को मार डाला गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html