"कराची to नोएडा" का पोस्टर जारी,20 अगस्त को रिलीज होगा सांग 'चल पड़े हैं हम...

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पिछले काफी समय से सुर्खियों में है | भारत से पाकिस्तान तक दोनों की प्रेम कहानी के चर्चे हो रहे हैं. सीमा अब इतनी मशहूर हो चुकी हैं कि हर कोई उसके बारे में जानना चाहता है. हालांकि कई लोग उसके खिलाफ हैं तो भारत में कई लोग उसका सपोर्ट भी कर रहे हैं. इस बीच सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कथा पर एक फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म का नाम कराची टू नोएडा है, जिसके लिए देशभर में ऑडिशन शुरू हो गए हैं | 20 अगस्त को रिलीज़ होगा सीमा-सचिन पर बनने वाली फ़िल्म का थीम सॉन्ग, पोस्टर हुआ जारी |
मूवी के थीम सांग का जो पोस्टर लॉन्च किया गया है उसमें सीमा हैदर की तीन तस्वीरें दिख रही हैं। इसमें सीमा की कराची टू नोएडा के सफर की पूरी कहानी को सिंबोलिकली दिखाया गया है। गीत चल पड़े हैं हम का यह पोस्टर भारत के राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से प्रेरित है। पोस्टर में सीमा केसरिया, काला, हरा और सफेद परिधान पहनी है। पाकिस्तानी सीमा ने सफेद और काले कपड़े पहने हैं। जो काफी उदास लग रही है। हिंदुस्तान आने पर सीमा हरी साड़ी में भारतीय रंगरूप में नजर आ रही हैं।

सीमा हैदर के किरदार के लिए पहले ही चयन हो चुका है. फिल्म में सीमा का किरदार मॉडल फरहीन फलक निभाएंगे. फरहीन इससे पहले सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा में भी पाकिस्तान की एंकर के रूप में नजर आ चुकी हैं.सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से फिल्म बनाई जा रही है. फिल्म को मेरठ के फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी बना रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments