google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जश्न ए ज़बाँ एडिशन 4 का पोस्टर विमोचित.....

Sep 7, 2023
2 min read
































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

कैबिनेट मंत्री व विधायक मो. अकबर ने किया विमोचन

23 व 24 सितंबर को होगा दो दिवसीय वृहद साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव.....


प्रदेश की प्रतिष्ठित संस्था श्री साईनाथ फाउंडेशन द्वारा आगामी 23 व 24 सितंबर को संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से वीर सावरकर भवन, कवर्धा में राष्ट्रस्तरीय दो दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक महोत्सव जश्न ए ज़बाँ के चौथे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है. उक्त भव्य आयोजन के पोस्टर का विमोचन प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने किया. इस दौरान क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, फेस्टिवल डायरेक्टर आशीष राज सिंघानिया, फेस्टिवल कोऑर्डिनेटर वेदांत शर्मा व अभिषेक शर्मा सहित कोर कमेटी के प्रेमिश शर्मा, कैलाश चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, पारसमणि शर्मा, शिवकुमार ठाकुर, शिवम सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. विदित हो कि कवर्धा में आयोजित होने जा रहे अपने तरह के इस पहले महोत्सव के अंतर्गत दो दिनों में दस सत्रों में विभिन्न साहित्यिक, सांगीतिक व रचनात्मक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. प्रदेश स्तरीय कलमकार की खोज के ग्रैंड फिनाले से इस भव्य महोत्सव के प्रारंभ के साथ युवा नृत्य साधिका शोर्मिष्ठा घोष द्वारा भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जाएगी. मुम्बई से लोकप्रिय युवा सितार वादिका मेघा राउत की सधी हुई प्रस्तुति के दौरान युवा तबला वादिका पूनम सरपे उनका साथ देंगी. उसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में आमंत्रित अतिथियों द्वारा कलाकारों व अन्य चुनिंदा लोगों को विविध सम्मान प्रदान किया जाएगा. प्रथम दिवस के अंतिम सत्र में प्रदेश की बेहद लोकप्रिय युवा लोकगायिका आरु साहू की प्रस्तुति का लाभ क्षेत्रवासी ले सकेंगे.

द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ओपन माइक का आयोजन किया गया है, जिसके बाद कथक व ओडिसी नृत्य की युवा नृत्य साधिकाओं ज्योतिश्री वैष्णव व आँचल पांडेय द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी. प्रदेश की ही युवा स्वर कोकिला श्रद्धा मण्डल द्वारा सुगम गायन की प्रस्तुति के बाद समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसके अंतर्गत द्वितीय दिवस के समस्त आमंत्रित कलाकारों व आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों एवं संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा. दो दिवसीय इस साहित्यिक-सांस्कृतिक महोत्सव का समापन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ किया जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, छत्तीसगढ़ी अस्मिता की पहचान बन चुके लोककवि मीर अली मीर, अंतरराष्ट्रीय शायरा मुमताज़ नसीम, वीर रस के विख्यात कवि अभय निर्भीक व ओज के युवा कवि मयंक शर्मा शिरकत करेंगे. आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम में आम दर्शकों हेतु निःशुल्क प्रवेश की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति हेतु अपील की है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html