google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण

Jun 6, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कला भवन, सेमिनार हॉल में, भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं *राष्ट्रीय सेवा योजना पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर* द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला , डॉ. हेमलता शुक्ला, ग्रीन आर्मी फाउंडेशन के पूर्व प्रेसिडेंट मोहन वल्याणी इस अवसर पर मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय में विशेष पोस्टर प्रतियोगिता किया, जिसमें शास. नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर ,शास. जे. यो. छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर ,शास. दु. ब. कन्या महाविद्यालय रायपुर, अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती रायपुर शास. संस्कृत महाविद्यालय रायपुर, महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर, गुरुकुल महिला महाविद्यालय रायपुर, दुर्गा महाविद्यालय रायपुर ,शास वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय देवेन्द्रनगर रायपुर, शास. नवीन कन्या महाविद्यालय रायपुर, पं. हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय रायपुर, महात्मा गांधी महाविद्यालय रायपुर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अध्ययन शाला रायपुर, दिशा कॉलेज कोटा, रायपुर विप्र महाविद्यालय रायपुर, शास. दानी कन्या उ. मा. विद्यालय रायपुर, सरस्वती शिशु मंदिर के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता का आयोजन न केवल छात्रों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए था, बल्कि उन्हें अपनी सृजनात्मकता दिखाने का भी मौका दिया गया। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ माननीय कुलपति एवं पूर्व मोहन वल्याणी, डॉ. हेमलता शुक्ला, डॉ. एल.एस.गजपाल कार्यक्रम समन्वयक, एवं उपस्थित समस्त कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया,

कुलपति महोदय ने अपने उद्घाटन कार्यक्रम भाषण में पर्यावरण संरक्षन के महत्व पर जोर दिया और सभी छात्रों को इस दिशा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


ग्रीन आर्मी पूर्व अध्यक्ष मोहन वार्ल्यानी ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया और छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टर्स की सराहना की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे कदम भी पर्यावरण की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

डॉ. हेमतला शुक्ला मैम ने भी पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन, के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।


प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए। इन पोस्टर्स में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण के प्रकार और उपायों को बताए थे।

वृक्षारोपण, जल संरक्षण, पर्यावरणीय मुद्दों पर संदेश पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विश्वविद्यालय डॉ. कविता ठाकुर मैम इलेक्ट्रोनिक और फोटोनिक विभागाध्यक्ष एवं ग्रीन आर्मी रायपुर के सदस्य रहे।


प्रतियोगिता के अंत में, निर्णायकों ने सबसे उत्कृष्ट पोस्टर्स को पुरस्कृत किया। जिनसे प्रथम स्थान भूमिका पटेल शास. नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर, द्वितीय स्थान कोमल साहू शास. नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर, एवं तृतीय स्थान मोनाली देवांगन महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय रायपुर, ने प्राप्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन फालेंद्र कुमार साहू ने किया तथा सहयोगी स्वयंसेवक संजय साहू, प्रकाश यदु , घनश्याम, सरिता , दीक्षा, रोशनी, कल्याणी, मनीष , वीना रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html