google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिसकर्मियों को भोजन भत्ता 100 रुपए, हर महीने 15 लीटर पेट्रोल मिलेगा......

Aug 15, 2023
2 min read

































































प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में लगे पुलिसकर्मियों को अब सत्तर रुपए की जगह सौ रुपए भोजन भत्ता दिया जाएगा। वहीं जिन पुलिसकर्मियों के पास सरकारी दोपहिया वाहन नहीं हैं, उन्हें हर महीने 15 लीटर पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं के अनुपालन में सम्बंधित आदेश जारी कर दिए हैं।


आदेश के तहत पुलिस थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को प्रत्येक माह शासकीय कार्य के लिए की गई यात्रा के लिए पंद्रह लीटर पेट्रोल भत्ता भी दिया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस के आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर के अराजपत्रित कर्मचारियों को पूर्व में स्वीकृत पौष्टिक आहार भत्ता राशि 650 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर एक हजार रुपए प्रति माह कर दिया गया है।


पुलिस आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को मिलने वाले किट ,कपड़ा धुलाई भत्ते की राशि प्रति वर्ष ढाई हजार और तीन हजार से बढ़ाकर तीन हजार और पांच हजार रुपए कर दी गई है। पुलिस के सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक तीन वर्ष में दिए जाने वाले वर्दी नवीनीकरण अनुदान को पांच सौ रुपए से बढ़ाकर ढाई हजार रुपए प्रति तीन वर्ष कर दिया गया है।

14 अगस्त से ही मिलने लगेंगे भत्ते

मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल एसएएफ के अराजपत्रित कर्मचारियों को एक हजार रुपए प्रति माह, विशेष सशस्त्र बल एसएएफ भत्ता स्वीकृत किया गया है। मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल के ऐसे पुलिसकर्मी जिन्हें पूर्व से अतिरिक्त भत्ता दिया जा रहा है, उन्हें इस भत्ते की पात्रता नहीं होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं के अनुपालन में चौदह अगस्त से ही ये सभी बढ़े हुए भत्ते प्रभावी हो गए हैं । और पुलिस कर्मचारियों को इसका लाभ इसी दिन से मिलने लगेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html