पुलिसकर्मियों की आंखें हुई नम, बहादुर खोजी कुत्ते की अंतिम विदाई...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अमरावती- महाराष्ट्र के अमरावती में एक डॉग को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई | इस डॉग का नाम शान था | इसकी अमरावती पुलिस कमिश्नरेट के बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते (BDDS) में शान की ड्यूटी रहती थी | वह सात साल से बीडीडीएस टीम का हिस्सा था | एक साल बाद शान रिटायर होने वाला था | मगर, बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब रहने लगी थी | मंगलवार को शान ने अंतिम सांस ली थी | बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ शान को अंतिम विदाई दी गई | इस दौरान पुलिसकर्मी भावुक नजर आए |
दरअसल, शान नाम का लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता बीते सात साल से अमरावती पुलिस कमिश्नरेट की BDDS टीम में तैनात था | वह अब तक कई ऑपरेशन में भी शामिल रहा था | सात साल 6 महीने की उम्र का शान एक साल बाद रिटायर होने वाला था | पशु चिकित्सक डाॅ. ठोसरे ने बताया कि कुछ दिनों से शान की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी | मंगलवार सुबह उसे इलाज के लिए नागपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन तिवासा में ही शान की सांसे रुक गईं |
बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ शान को अंतिम विदाई दी गई | इस दौरान पुलिस कमिश्नर नवीनचंद्र रेड्डी सहित कई पुलिसकर्मी भावुक हो गए | अंतिम विदाई के दौरान पुलिस उपायुक्त सागर पाटिल, विक्रम साली, बम खोजी एवं निरोधक दस्ता टीम मौजूद रही | वहीं, शान के हैंडलर पुलिसकर्मी संजय गावंडे इस दौरान काफी दुख नजर आए | उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे | वह काफी समय से शान का ख्याल रख रहे थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments