google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिसकर्मी का लेटर हुआ वायरल, लिखा- छुट्टी दे दो, बड़ी मुश्किल से अच्छा रिश्ता आया है.....

Sep 11, 2023
1 min read































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

फर्रुखाबाद के सिपाही ने छुट्टी के लिए आवेदन किया है, छुट्टी का कारण जान कर हर कोई हैरान हो रहा है, सिपाही ने विवाह हेतु लड़की देखने जाने के लिए उच्च अधिकारियों से छुट्टी दिए जाने की मांग की है, फिलहाल सिपाही के आवेदन पर सीओ महोदय ने पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है, फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी पुलिस विभाग में पिछले तीन वर्ष से तैनात हैं | वर्तमान में कादरी गेट थाने में उनकी ड्यूटी रहती है | सिपाही राघव चतुर्वेदी अविवाहित हैं | राघव के विवाह हेतु परिजनों ने कन्या देखी है और इसी के चलते उन्हें घर से बुलावा आया है |


फिलहाल सिपाही राघव को सीओ सिटी ने प्रार्थना पत्र को स्वीकृत करते हुए पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है | सिपाही राघव चतुर्वेदी दस सितंबर तक अवकाश स्वीकृत हुआ है | छुट्टी स्वीकृत होने के बाद सिपाही अपने गृह जनपद चले गए हैं, वहीं, इस मामले में सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने फोन पर बताया कि कादरी गेट थाने में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी ने अपने विवाह के लिए लड़की देखने जाने हेतु अवकाश प्रार्थना पत्र दिया था, जिसको मैंने स्वीकृत कर लिया है और उसकी 5 दिन का अवकाश दिया गया है, सिपाही की छुट्टी का आवेदन सही था. इसलिए छुट्टी दिए जाना उसको आवश्यक था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html