google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चाकू हमले में बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, बदमाशों ने मारने दौड़ाया.....

Sep 6, 2023
1 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

बिलासपुर में गाड़ी हटाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल को मारने के लिए चाकू निकाल लिया और मारने के लिए दौड़ाने लगे। इस बीच हवलदार ने भाग कर अपनी जान बचाई। युवकों की एक गाड़ी गलत दिशा में खड़ी थी, जिसे हटवाने गए हेडकांस्टेबल पर बदमाश उल्टा हावी हो गए और विवाद शुरू कर दिया। पुलिस ने बदमाशों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। नीलचंद खांडेकर पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग यातायात थाने में है।


सोमवार को तिफरा के बजरंग होटल चौक पर उनकी पाइंट ड्यूटी लगी थी। दरअसल, यहां आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होने पर पाइंट ड्यूटी लगाई जाती है। सोमवार की शाम करीब छह बजे हाईकोर्ट के जजों के आने के समय वे यातायात व्यवस्थित करा रहे थे। तभी एक छोटा हाथी गलत दिखा में आकर खड़ी हो गई। यदुनंदन नगर जाने वाले मोड़ पर गलत दिशा में खड़ी छोटा हाथी को हटाने के लिए हेडकांस्टेबल वहां पहुंचा। इस दौरान उन्होंने ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए बोला। ड्राइवर गाड़ी हटा रहा था। तभी वहां खड़े चार-पांच युवक आ गए और गाड़ी हटवाने को लेकर विवाद करने लगे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html