पुलिसवाले को पसंद नहीं आया गुलाल फेंकना, मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी के बस्ती में मूर्ति विसर्जन के दौरान हंगामा हो गया. लोग एक दारोगा की कार्यशैली से इस कदर खफा हुए कि विसर्जन की बजाय वो मूर्ति को लेकर थाने पहुंच गए. उन्होंने काफी देर तक थाने में बवाल काटा. इस घटनाक्रम से पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए. हालांकि, काफी-मनौव्वल के बाद लोग मूर्ति विसर्जन के लिए राजी हो गए |
बताया जा रहा है कि देर शाम जिस वक्त लोग मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे तभी ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा के ऊपर किसी महिला ने गुलाल (रंग) फेंक दिया. गुलाल फेंके जाने से दारोगा इतना खफा हुआ कि उसने महिलाओं पर गालियों की बौछार कर डाली. गाली-गलौज की घटना से लोग दारोगा पर भड़क उठे |
आक्रोशित महिलाएं और पुरुष मूर्ति लेकर स्थानीय थाना कप्तानगंज जा पहुंचे. लोगों ने उच्च अधिकारियों से दारोगा की शिकायत की और उसपर एक्शन लेने की मांग की. हालात को संभालते हुए थाना प्रभारी ने उनको समझाने कोशिश की. काफी देर बाद वे मूर्ति लेकर वहां से विसर्जन के लिए रवाना हुए |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments