google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिसकर्मी ने की ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट, भड़का पब्लिक का गुस्सा...

Jan 8, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

ग्वालियर - मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस इन दिनों अपने ही एक पुलिसकर्मी को ढूंढने में लगी हुई है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दो थानों के पुलिसकर्मी मिलकर एक पुलिसकर्मी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं लग सका है. यह जानकर आप हैरान जरूर हो रहे होंगे कि आखिर पुलिस अपने ही पुलिसकर्मी को क्यों तलाश रही है? आखिर यह पूरा माजरा क्या है |


दरअसल, ग्वालियर के महाराज बाड़े पर एक पुलिसकर्मी अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर जा रहा था. तभी एक ई-रिक्शा उनकी कार से टकरा गया. इससे गुस्साए कार सवार पुलिसकर्मी और उसके साथी ने कार से उतरकर ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. ई-रिक्शा चालक हाथ जोड़ता रहा और पुलिसकर्मी अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे पीटता रहा. मारपीट होते देख मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई |


जब देखा कि ई-रिक्शा चालक के साथ अन्याय हो रहा है, तो राहगीरों की भीड़ आक्रोशित हो गई और फिर आम लोगों ने पुलिसकर्मी समेत उसके साथी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. पब्लिक ने वर्दी धारी पुलिसकर्मी को जमकर पीटा. इस दौरान बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा भी होता रहा. वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |

बीच सड़क पर हुई पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला थाने तक नहीं पहुंचा. महाराज बाड़ा इलाके में कोतवाली और जनकगंज थाने का इलाका है, लेकिन दोनों ही थानों में कोई शिकायत नहीं पहुंची. हालांकि, यह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्वालियर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया |


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो को संज्ञान में लिया. सीएसपी लश्कर सियाज केएम ने कोतवाली और जनकगंज थाना टीआई को इस बात के लिए निर्देशित किया है कि जिस पुलिसकर्मी के साथ मारपीट हुई है, उसकी तलाश की जाए और इसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जाए. अब दो थानों की पुलिस मार खाने वाले पुलिसकर्मी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन मार खाने वाला पुलिसकर्मी अपने ही विभाग के अधिकारियों के सामने नहीं आ रहा है |


सीएसपी ने इस बात की पुष्टि की है कि घटनास्थल जनकगंज थाना इलाके का ही है, लेकिन फिलहाल पुलिस कर्मी की पहचान नहीं होने की वजह से इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है और अब पुलिस अपने ही पुलिसकर्मी को ढूंढ रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html