google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगा...

Dec 7, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- अपराधों को रोकने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है इसी तर्ज पर आज अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने के साथ ही थाना क्षेत्रों में निवासरत् गुण्डा/निगरानी बदमाशों एवं अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली गई।


अभियान कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 06.12.2023 को 26 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, 03 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, 09 आरोपियों के विरूद्ध जुआ/सट्टा एक्ट तथा 52 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करने के साथ ही विभिन्न अपराधों के 06 स्थायी वारंट एवं 13 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। इस प्रकार कुल 109 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया।


इसके साथ ही रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित, क्राईम प्रिवेंशन पेट्रोलिंग (सी.पी.पी.) व 112 की टीमों द्वारा थाना क्षेत्रो में पेट्रोलिंग कर भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान/सूनसान स्थान में जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार चाकू रखकर घुमने वालों सहित आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों की चेकिंग करने के साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक के आसपास, होटल, लॉज एवं ढाबों की भी चेकिंग की जा रही है।


इसके साथ ही प्रतिदिन होटल, ढाबा एवं अन्य दुकानों को निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से बंद कराया जा रहा हैं। रायपुर पुलिस द्वारा 2 दिवस में अपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 352 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया। रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html