पुलिस को दिखाया सत्ता का धौंस, नेता की दादागिरी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सहरसा- बिहार के सहरसा में जेडीयू नेता द्वारा पुलिसकर्मी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है | साथ ही महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट भी की गई है | पुलिस ने आरोपी जेडीयू नेता को गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है |
घटना पर जानकारी देते हुए सहरसा के सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि कुछ पुलिस अफसर 1 नवंबर की रात गश्त कर रहे थे | इलाके में वाहन चैकिंग भी की जा रही थी | इसी दौरान कुछ लड़के को पुलिसकर्मियों ने रोका था | पुलिस टीम से लड़कों ने बहस करना शुरू किया था |इस दौरान बस्ती के कुछ लोगों भी मौके पर आ गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट करने लगे |जानकारी मिलने पर थाने से अधिक फोर्स को मौके पर पहुंचा गया था |
सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने आगे बताया कि मारपीट करने वालों में जेडीयू नेता ओवेश करनी उर्फ चुन्ना के परिवार के कुछ लोग भी हैं | पुलिस टीम चुन्ना के घर जांच करने पहुंची थी | टीम जब वापस आ रही थी तब जेडीयू नेता पास ही मौजूद पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने वहां से पेट्रोल लेकर पुलिसकर्मियों पर छिड़क दिया | उसने पुलिस टीम को जिंदा जलाने की कोशिश की | साथ ही महिला पुलिसकर्मी के साथ भी हाथापाई की |
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी खड़े हुए है | जेडीयू नेता चुन्ना भी मौजूद है | अन्य महिलाएं भी वीडियो में दिखाई दे रही हैं | गुस्से में तमतमाया हुआ चुन्ना पेट्रोल पंप पर जाता और पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल डाल देता है |
सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने आगे कहा कि इस मामले में आरोपी जेडीयू नेता ओवेश करनी उर्फ चुन्ना को गिरफ्तार किया था | उसे खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है | कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है | मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments