google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने लिया ट्रांसपोर्टर पर बड़ा एक्शन, अमानत में खयानत करने का लगा आरोप...

Sep 11, 2023
2 min read





























































किराए पर टैंकर लेकर राशि हजम करने वाले एक ट्रांसपोर्टर के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत एफआईआर की है. आरोपी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियन कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी के ईंधन परिवहन का ठेका लिया था. उसके लिए पीड़ित ट्रांसपोर्टर के तीन टैंकर किराए पर लिए थे. आरोपी ने कमीशन रखने के बाद बाकी के रुपये पीड़ित ट्रांसपोर्टर को देने का वादा किया था लेकिन वह पूरी रकम हजम कर गया. इसके बाद पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने आरोपी के खिलाफ वैशाली नगर थाना में शिकायत की |


वैशालीनगर टीआई प्रदीप शोरी ने बताया कि जूनियर एमआइजी वैशाली नगर निवासी शिकायतकर्ता हेमंत कुमार सोनी पेशे से ट्रांसपोर्टर है. उसने न्यू खुर्सीपार निवासी आरोपी चंदन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि 7 जनवरी 2021 को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा लोडिंग के लिए निविदा निकाली थी. इसमें चंदन सिंह यादव भाग लेना चाहता था, लेकिन उसके पास लोडिंग के लिए ट्रक टैंकर नहीं था. उसने पीड़ित से ट्रक टैंकर किराए पर देने के लिए संपर्क किया. जिस पर पीड़ित ने अपने तीन टैंकर को उसे किराए पर दिया |


आरोपी ने उससे कहा कि हर महीने किराए की जो भी राशि आएगी. उसमें से तीन प्रतिशत रखने के बाद बाकी के रुपयों को हर महीने की 15 तारीख तक उसके खाते में जमा कर देगा. वादा करने के बाद भी आरोपी ने किराए का एक रुपया भी पीड़ित को नहीं दिया. आरोपी ने किराए के 12 लाख 98 हजार 312 रुपये का गबन कर लिया. पीड़ित ने जब रुपयों के लिए उससे संपर्क किया. आरोपी ने पहले उसे रुपये देने का आश्वासन दिया और उसके बाद उसने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया. इससे परेशान पीड़ित ने वैशाली नगर थाना में शिकायत की. पुलिस ने आरोपी चंदन सिंह यादव के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html