दिल्ली में मस्जिद के पास नारे लगाने पर 2 युवकों की पिटाई पुलिस ने संभाला मोर्चा

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो समुदायों के युवकों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कुछ युवक बाइक से नंद नगरी इलाके में वाल्मिकी जयंती में भाग लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक मस्जिद के पास विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक पर सवार कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जबकि दो की विशेष समुदाय के लोगों ने धार्मिक नारे लगाने के आरोप में जमकर पिटाई की वाल्मिकी जंयती के मौके पर अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार 19 वर्षीय अंकित और उसके दोस्त सिद्धू की 28 अक्टूबर की शाम को एक धार्मिक स्थल से गुजरते समय नारे लगाने के लिए विशेष समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को घायल अवस्था में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की के मुताबिक एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।
कॉल करने वाले ने कहा कि कुछ लोग उसके भाई की पिटाई कर रहे थे। एक टीम को मौके पर भेजा गया। जब तक टीम वहां पहुंची, हमलावर मौके से फरार हो गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अंकित अपने दोस्तों के साथ दिलशाद गार्डन से नंद नगरी में वाल्मिकी जयंती में भाग लेने के लिए आया था। डीसीपी के अनुसार अंकित और उसके 10 से 11 दोस्त पांच से छह दोपहिया वाहनों पर सवार थे जुलूस से लगभग आधा किलोमीटर दूर थे। उन्होंने जुलूस तक पहुंचने के लिए ई-ब्लॉक का रास्ता चुना। रास्ते में एक मस्जिद पड़ा, जिसका उपयोग कभी भी वाल्मिकी जयंती जुलूस के लिए नहीं किया जाता है। इस एरिया में दूसरे समुदाय के लोगों का वर्चस्व है। डीसीपी ने कहा कि अंकित और सिद्धू कुछ नारे लगा रहे थे। उन्हें ई-ब्लॉक मस्जिद के पास अलग समुदाय के कुछ लोगों ने रोका, जबकि अंकित के दोस्त वहां से निकलने में कामयाब रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments