पुलिस ने लिया एक्शन, पीएम मोदी के दौरे के दिन आत्मदाह का किया था ऐलान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रांची - भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दिन आत्मदाह करने का ऐलान करने वाले चार आदिवासी एक्टिविस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भारत की जनगणना में आदिवासियों की स्वतंत्र रूप से धार्मिक गणना की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखन मुर्मू ने कहा है कि आत्मदाह की धमकी देने वाले संगठन के जिन चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनमें बोकारो जिले के पेटरवार निवासी चंद्रमोहन मार्डी, पूर्वी सिंहभूम जिले के पृथ्वी मुर्मू और विक्रम हेंब्रम और पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ निवासी कान्हूराम टुडू शामिल हैं।
आदिवासी सेंगल अभियान नामक संगठन के इन कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की धमकी दी थी। इस संगठन ने बीते 8 नवंबर को भाजपा के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू की अगुवाई में रांची में इस मुद्दे को लेकर बड़ी रैली की थी, जिसमें भारत के सात राज्यों के आदिवासियों के शामिल होने का दावा किया गया था। 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता आंदोलन के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने उनके गांव खूंटी जिले के उलिहातू आने वाले हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments