पुलिस ने दी धमकी , चुराया हुआ सामान घर वापस रख गये चोर.......

राजस्थान के केकड़ी जिले में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस की धमकी और होशियारी के चलते चोरों ने लाखों का सामान चोरी करने के बाद उसे पीड़ित परिवार को वापस कर दिया, दरअसल जांच के दौरान पुलिस ने होशियारी से चोर को एक अनूठी धमकी दी | पुलिस ने लोगों से कहा कि, 'आजकल सरकार ने सेटेलाइट की सुविधा शुरू कर दी है, जिसके कारण दिन में जिसने चोरी की है, सेटेलाइट के जरिये उसकी फोटो निकाली जा सकती है | 3 दिनों के अंदर चोरी करने वाले अज्ञात चोर की फोटो पुलिस को प्राप्त हो जायेगी | इसके बाद चोर सलाखों के पीछे होगा |' पुलिस की ये धमकी जब चोर तक पहुंची तो वह डर गया, जिसके बाद चोर चुराये गए सोने चांदी के आभूषण, तीन हजार नगदी और मोबाइल घर के बाहर एक बाल्टी में रखकर फरार हो गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments