google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशा मुक्ति केंद्र जांच करने पहुंची पुलिस की टीम.....

Nov 1, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

विश्व विद्यालय थाना अंतर्गत जनता कॉलेज के पास संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र संचालक पर एक पीड़ित ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की शिकायत पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक से की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिकारियों को निरीक्षण और उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला र्दज किया है।


बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश प्राप्त होने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम नशा मुक्ति केंद्र पहुंची सैंपल इकट्ठे किए हैं। साथी इन सैंपलों को जांच के लिए सागर भेजा गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।


जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में केंद्र के कर्मचारी बालेंद्र द्विवेदी, शिवम सिंह परिहार कैलाश तिवारी शिवाकांत अवस्थी के अलावा संचालक देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती प्रभाकर मिश्रा के बड़े भाई मुकेश मिश्रा ने बताया था कि 25 जुलाई 2021 से नशे की लत छुड़वाने के लिए प्रभाकर को जनता कॉलेज के पास संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया था।

उनके भाई को संजय गांधी अस्पताल में बिना किसी सूचना के नशा मुक्ति केंद्र संचालकों ने भर्ती कर दिया। उनका ऑपरेशन भी करवा दिया इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने नशा मुक्ति संचालक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके भाई के साथ वहां प्राकृतिक कृति किए जाते थे। उनके गुप्तांग में लाइटर आदि डाला गया साथ ही उन्होंने संभावना जताई कि उनके साथ 377 जैसे कृत्य भी किए गए। अस्पताल में भर्ती उनके भाई ने यह जानकारी दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html