google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस की टीम के द्वारा लाखों के गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार...

Oct 25, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पूर्वी चंपारण- जिला पुलिस की टीम के द्धारा मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बोलेरो गाड़ी से छपवा के रास्ते मोतिहारी की ओर आ रहे है।


सूचना के आलोक में एएसपी राज के नेतृत्व में बंजरिया एसएचओ प्रभाकर पाठक, एसआई चन्द्रभूषण झा, प्रशिक्षु एसआई किशन कुमार पासवान व बंजरिया थाना के सशस्त्र बल की टीम गठित कर अन्य थाना को अलर्ट किया गया, साथ ही आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया । तत्पश्चात टीम ने नाकाबंदी कर सघन वाहन जाँच शुरू किया। जिसके परिणाम स्वरूप बंजरिया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर खढवा पुल के समीप एक बोलेरो गाड़ी को रोक तलाशी लिया गया।


इस दौरान वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा जिसे मौजूद बलों द्वारा दबोच लिया गया। वही उक्त वाहन की तलाशी के क्रम में 46 कि०ग्रा० गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया।साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान आजाद हुसैन, थाना-गोपालपुर, जिला-पश्चिम चम्पारण व जल्लाद अंसारी उर्फ नूर होदा, थाना-पथरहिया, जिला- पर्सा नेपाल के रूप हुई है।


आजाद हुसैन का अपराधिक इतिहास है।उसके उपर बजरिया थाना में कांड सं0-215 / 14 (पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। एसपी मिश्र ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त कर इस संदर्भ में तुरकौलिया (बंजरिया थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html