google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस का दिखा खौफनाक चेहरा, सड़क पर दे डाली 'थर्ड डिग्री'...

Oct 4, 2023
2 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

उत्तर प्रदेश पुलिस के फिरोजाबाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को सड़क पर 'थर्ड डिग्री' दे डाली. पुलिस के द्वारा युवक को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ तो एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि रात में टॉर्च की रोशनी में पुलिसकर्मी एक शख्स को बुरी तरह पीट रहे हैं. जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के टूंडला इलाके में सतीश नाम के युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था. इसके बाद पत्नी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली. पुलिस मौके पर पहुंची और सतीश को जमीन पर डालकर लात-घूंसों व डंडे से पीटना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि जब पुलिस पहुंची, तब सतीश नशे में था. पुलिस ने उसे जमकर पीटा. इस दौरान किसी ने इस मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया |


इसके बाद मंगलवार को सतीश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और तहरीर दी. सतीश ने बताया कि मुझे पुलिस ने बहुत मारा है. पुलिस जब थाने में ले गई तो वहां भी उल्टा लटकाकर थर्ड डिग्री से टॉर्चर किया. मेरी कोई गलती नहीं थी. सतीश ने उत्पीड़न के खिलाफ टूंडला थाने में केस दर्ज करने की शिकायत की है. सतीश ने कहा कि पुलिस ने उसे बहुत मारा है. वह एसएसपी से मिलने आया तो एसएसपी ने कहा कि दारू पीकर क्यों हंगामा करते हो, तो मैंने उन्हें बताया कि मैंने इतनी शराब नहीं पी थी. पुलिस ने मुझे थाने में ले जाकर थर्ड डिग्री का टॉर्चर किया था |


सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार तिवारी ने मामले में जांच बैठा दी. एसएसपी आशीष कुमार तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जिसमें 112 की टीम द्वारा पिटाई करने की बात सामने आई है. इस मामले में विभागीय जांच बैठा दी है | जांच की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html