पुलिस ने हैवान को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
ग्रेटर नोएडा- में पुलिस ने एक डिलीवरी बॉय के पैर में गोली मार दी। दरअसल, 27 अक्टूबर को डिलीवरी बॉय एक सोसायटी में अंडे और ब्रेड पहुंचाने गया था। वहां फ्लैट में लड़की को अकेला देख वो उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। लड़की ने जब इसका विरोध किया तब वो उसे पीटने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी फ्लैट से फरार हो गया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। यह ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की घटना है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान सुमित सिंह (23) के रूप में हुई है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई थी। पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से पकड़ा है। पुलिस की टीम जब आरोपी के पास पहुंची तब वो एक पुलिसवाले का पिस्टल लेकर भागने लगा। उसने पुलिस पर कुछ गोलियां भी चलाईं। पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग किया जिसमें आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लग गई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments