google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस ने धान से भरे तीन ट्रक पर किये जब्त...

Dec 3, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोण्डागांव- प्रदेश में लागू आचार संहिता के बीच बड़े पैमाने पर धान की अवैध परिवहन की भी शिकायतें आ रही थी. इसी बीच कोंडागांव जिले के थाना अंनतपुर पुलिस ने धान के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने धान से भरे तीन ट्रक पर जब्त किये हैं. जिसमें एक ट्रक से 450 बोरी, दूसरे से भी 450 बोरी और तीसरे ट्रक से 400 बोरी बरामद की गई है |


कुल 1300 बोरी धान जब्त किया गया है. उक्त धान ओड़िशा के जामरूंडा से परिवहन कर कोंडागांव में खपाने व्यापारियों के द्वारा लाया जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो ट्रकों को पकड़ा है. दो ट्रक के चालक फरार हो गए हैं वहीं एक चालक को पुलिस ने दबोच लिया है. अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रक नवीन गोलछा की है. जो माजीसा राइस मिल का मालिक है. एक ट्रक कान्तू गोलछा की है।


थाना अनंतपुर के एएसआई एआर मेश्राम ने बताया कि कोंडागांव जिले में रुटीन चेकिंग के दौरान रात को ग्राम बेलोंडी के धान चेकपोस्ट नाका के पास दो ट्रक और ऐरला नाका के पास एक ट्रक को पकड़ा गया. तीनो ट्रक में ओड़िशा से धान अवैध परिवहन कर रहे थे. इन ट्रकों में कुल 1300 बोरी धान भरा हुआ था, जिसका का कोई दस्तावेज भी नहीं था. जिसे 102 सीआरपीसी के तहत जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि इस अवैध परिवहन के मामले में मंडी समिति कोंडागांव को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचित किया जाएगा |


अभी तक ट्रक के मालिक नहीं पहुंचे हैं. इसमें से कांतू गोलछा का ट्रक ड्राइवर ही मौजूद है, जबकि नवीन गोलछा के दो ट्रक ड्राइवर फरार हो गए हैं। एएसआई ने बताया कि पूछताछ के बाद पता चला है कि 20.250 टन धान का मालिक नवीन गोलछा है और 400 बोरा 18 टन धान का मालिक कांतू गोलछा है. नवीन फ़ूड इंस्पेक्टर अन्तपुर पुलिस ने पकड़ा है. तीनों ट्रक कोंडागांव के मंजिसा राइस मिल में आ रहे थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html