google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस नें बोरियों में भरा अवैध शराब किया जब्त...

Nov 16, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर- विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश प्रसारित किए गए है। इसी क्रम में बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी तारतम्य में जिले के ग्राम बिल्हा क्षेत्र के गैस गोदाम में बिल्हा तहसीलदार, एफएसटी बिल्हा थाना बिल्हा एवं आबकारी टीम द्वारा जांच किया। जिले के सकरी बाईपास रोड में तखतपुर नायब तहसीलदार, एफ.एस.टी. टीम 2 तखतपुर से प्राप्त सूचना पर थाना तखतपुर, थाना सकरी तथा आबकारी टीम द्वारा बिलासपुर सकरी बाईपास रोड पर अवैध मदिरा के संग्रहण संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर छापामार कार्यवाही की गयी।


अजमानतीय प्रकरण-01 उक्त कार्यवाही में अज्ञात घटना स्थल सकरी बाईपास रोड के करीब थाना सकरी से प्लास्टिक की बोरियों में भरा 2173 नग प्रत्येक में 180 एम.एल. कुल 391.14 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त किया जाकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


इस प्रकार जिला बिलासपुर में आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 15.11.2023 को धारा 34(1)(क) 34(2) 59(क) के तहत कुल 01 प्रकरणों में 391.14 लीटर देशी मदिरा प्लेन, बाजार मूल्य 164278.8/-जप्त कर कार्यवाही किया गया। अवैध शराब के विरूद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html