google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुलिस के हाथ लगे भारी मात्रा में कपड़े और 4 लाख कैश...

Oct 28, 2023
2 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर-चांपा- जिले में चेकिंग अभियान के दौरान FST और SST की टीम को दो अलग-अलग जगह में बड़ी कामयाबी मिली है | पहला मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है | यहां चेकिंग के दौरान FST की टीम ने कार से भारी मात्रा में कपड़ा जब्त किया गया | वहीं दूसरी ओर शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में SST की टीम कार से लगभग 5 लाख नगदी जब्त किया है |


एफएसटी की टीम ने देर रात वाहन चेकिंग के दौरान नेशनल हाइवे में सारा गांव के पास कार की चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध कपड़ा बरामद किया है | FST की टीम ने कार चालक से कपड़ों के विषय में जानकारी मांगी लेकिन उसने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया | जिसके बाद कपड़ों के साथ कार को जब्त किया गया है और सारागांव पुलिस को सौंप दिया है | उप पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने इस मामले ने बताया कि मध्यप्रदेश के गोरखपुर, जबलपुर का रहने वाला कार चालक सचिन खत्री के पास 1 लाख 34 हजार रूपये का कपड़ा जब्त किया गया और चालक के खिलाफ धारा 103 आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है |


शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 4 लाख 65 हजार रूपये जब्त किया है | SST की टीम ने बरामद राशि को धारा 102 crpc के तहत कार्रवाई की है और और मामले की सूचना कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को भी जानकारी दी है | इस मामले में एडिशनल एस पी अनिल सोनी ने बताया कि शिवरीनारायण के शबरी चौंक में नाकाबंदी कर एसएसटी की टीम संदिग्ध वाहनों की तलाशी कर रही थी | तभी बिलासपुर का सुमित वाधवानी और राजेश कसेर की कार से पहुंचे | जिसकी तलाशी के दौरान 4 लाख 65 हजार 850 रूपये बरामद किया | कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनसे वैध दस्तावेज की मांग की और पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पर धारा 102 आईपीसी के तहत कार्रवाई की है | वहीं पुलिस ने पैसों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए gst विभाग को जानकारी भेजी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html